Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। केराकत सीएचसी पर बेटे के जन्मदिन पर डॉक्टर ने किया पौधरोपण

जौनपुर। केराकत सीएचसी पर बेटे के जन्मदिन पर डॉक्टर ने किया पौधरोपण

जौनपुर( 27 जून)।केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात आंख के डॉक्टर संतोष कुमार यादव ने अपने बेटे के जन्मदिन पर गुरुवार को अस्पताल परिसर में आधा दर्जन पौधरोपण किया। सन्तोष ने पिछले साल भी परिसर में अनेक पौधा लगाया था। ड्यूटी के बाद वे प्रतिदिन पेड़ों की निगरानी करते हैं। उन्होंने कहा कि एक एक पेड़ मेरे बेटे के समान है। इसलिए हम अपने बेटे के जन्मदिन पर पौधरोपण करते हैं। पौधरोपण के मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ विशाल सिंह यादव, रविप्रकाश यादव, अशोक कुमार त्रिपाठी, अनुज मिश्रा, रोहित राय, मनीष राय, धर्मवीर यादव, सन्तोष यादव, परमेन्द्र कुमार, राममणि शुक्ल, कुंदन सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!