Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मछलीशहर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता झुलसी, गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती

जौनपुर। मछलीशहर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता झुलसी, गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती

जौनपुर (29 मई)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बटनहित में विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों मे बुरी तरह जल गयी। आग बुझाने मे उसके पति का भी हाथ जल गया।गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती है।
बताया जाता है कि ग्राम बटनहित निवासी विनोद गिरी की पत्नी प्रमिला (32) अपनी ससुराल मे संदिग्ध परिस्थितियों मे बुरी तरह जल गयी। उसे बचाने मे उसके पति का भी हाथ जल गया। परिवार वाले उसे 80 प्रतिशत जली अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ से गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । पति विनोद गिरी ने बताया कि पत्नी खाना बनाते समय जल गयी जबकि कुछ लोगों ने दबी जुबान बताया कि महिला ने स्वयं आग लगायी है। सीएचसी के डाॅक्टर ने पुलिस को मेमो भेजकर घटना की जानकारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!