Breaking News
Home / Latest / जौनपुर।शौचालय निर्माण को रोकने गयी महिला को दबंगो ने मारकर किया घायल

जौनपुर।शौचालय निर्माण को रोकने गयी महिला को दबंगो ने मारकर किया घायल

जौनपुर (23मई)। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरायडिंगुर में अपनी भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकने गयी महिला को दबंगो ने मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह सुमन देवी के रजिस्टर्ड भूमि पर पड़ोस के दबंग शौचालय का निर्माण करवा रहे थे। जैसे ही 25 वर्षीय सुमन पत्नी दिलीप पटेल रोकने गयी। दबंगो ने लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!