Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बक्सा में फांसी लगा महिला ने दी जान मृतका की मां की तहरीर पर पति गिरफ्तार

जौनपुर। बक्सा में फांसी लगा महिला ने दी जान मृतका की मां की तहरीर पर पति गिरफ्तार

जौनपुर(10 मई)। बक्शा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गाँव में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।
हैदरपुर गाँव निवासी निजामुद्दीन की पत्नी रिजवाना गुरुवार देर शाम घर के कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर पर नही था। सूचना पर पहुँची पुलिस लटक रहे शव को उतार पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिजवाना की शादी पांच वर्ष पूर्व आरोपी पति से हुई थी। रिजवाना दूसरी बीबी थी। घटना की सूचना पर मृतका के मायके जनपद अम्बेडकर नगर से लोग पहुँच गए। रिजवाना की मां ने तहरीर में पति पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए पति के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!