Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। केराकत में भठ्ठे पर ईंट की दीवार में दबकर तीन मजदूर घायल

जौनपुर। केराकत में भठ्ठे पर ईंट की दीवार में दबकर तीन मजदूर घायल

जौनपुर(8मई)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सहूरा गांव में ईंट भट्ठे पर बनी ईंट चट्टा की दीवार ढह जाने से तीन मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के सहूरा गांव में राजनाथ यादव का ईंट भट्ठा है। सुबह मजदूर दम्पत्ति भट्ठे पर लगे ईंट चट्टे की दीवार को हटा रहा था कि दिवाल अचानक उसके ऊपर ही भर-भराकर गिर गई। जिसमें मजदूर दम्पत्ति समेत उसका बेटा दबकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। भट्ठा मालिक ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में क्षेत्रीय पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!