Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मछलीशहर की चहुंमुखी विकास कराकर उजड़ी सड़को की मरम्मत होगी- टी.राम

जौनपुर। मछलीशहर की चहुंमुखी विकास कराकर उजड़ी सड़को की मरम्मत होगी- टी.राम

जौनपुर (24अप्रैल)। मछलीशहर लोक सभा का चहुंमुखी विकास कराया जायेगा क्षेत्र के लोगो को मुलभुत सुविधाओ को पुरा करने का प्रयास होगा और उजड़ी सड़को का मरम्मत कराया जायेगा यह बातें मीरगंज के मीरपुर बाजार में आयोजित नुक्कड सभा मे महागठबंधन के प्रत्याशी त्रिभुवन राम ने कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का विकास कराया जायेगा और महत्वपूर्ण सडको को चौडा कराया जायेगा। गांव गांव के खडन्न्जे को भी पक्की सडक से जोडा जायेगा | उन्होने कहा की देश की सुरक्षा की बात करने वाली मोदी सरकार मे जवान शहीद हो रहे है नौजवानो के नौकरी की बात करनी वाली सरकार रोजगार देने मे फेल साबित हुई। नोट बंदी मे पुरा देश परेशान हुआ, गरीब लाईन मे लगकर परेशान हुए, सरकार हिटलर शाही की तरफ बढ रही है। दो करोड लोगो को रोजगार नही मिला | खाद, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ गये। पिछडे को बांटने का काम कर रहे है।


पुर्व सपा सांसद तुफानी सरोज ने कहा की आरएसए के लोग संविधान नही मानते आरक्षण खत्म करने की तैयारी में है। सबका विकास सबका साथ करने वाले चयन वोर्ड मे केशव मौर्या के रिश्तेदार को ही रख लेते तो भी समझा जाता की यह पिछडो के हितैषी है। मुझे भी भाजपा के टिकट मिल रहा था पर मै अपने लोगो को छोड़कर नही जाना चाहता था। क्यो मै वहा पिछडो दलितो की लडाई नही लड पाता जुमले वाजो से बचना है। लडाई 15 बनाम 85 की है।
इस मौके पर कैलाश यादव राजदेव पाल अखिलेश यादव मेवालाल विवेक यादव हाजी सईद अंसारी विश्राम सावले जगन्नाथ श्याम नारायण बिन्द सुधीश मौर्या सिन्टु मौर्या विजय सिह प्रधान संजय यादव अशोक यादव बाबा डा अमृत मौर्या उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!