Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। गौराबादशाहपुर में सिलेंडर फटने से दो घायल, रसोई का छत उड़ा

जौनपुर। गौराबादशाहपुर में सिलेंडर फटने से दो घायल, रसोई का छत उड़ा

जौनपुर (21अप्रैल)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में शनिवार की रात रसोई गैस सिलेंडर में आग लग जाने से सिलेंडर फट गया। जिससे कमरे की छत उड़ गई। इस कि चपेट में आकर दो लोग घायल हो गये। घायलों को जौनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गजना गांव निवासी सुजीत यादव 35 वर्ष उनकी भांजी हर्षिता 20 रात खाना बना रही थी। इस दौरान लीकेज के चलते आग सिलेंडर में पकड़ लिया जिससे सिलेंडर जलने लगा। कुछ ही देर में सिलेंडर फट गया और कमरे की छत उड़ गयी। इस दौरान सुजीत व हर्षिता घायल हो गये। परिजनों ने
दोनों को निजी अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!