Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। भाजपा को सपा बसपा गठबंधन नही आ रहा रास बोले-श्याम सिंह यादव

जौनपुर। भाजपा को सपा बसपा गठबंधन नही आ रहा रास बोले-श्याम सिंह यादव

नौपेड़वा में आयोजित हुआ मल्हनी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन

जौनपुर(19अप्रैल)। श्री यादवेश इण्टर कालेज के मैदान में शुक्रवार को मल्हनी विधानसभा स्तरीय सपा-बसपा गठबन्धन की सयुंक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि गठबन्धन प्रत्याशी श्याम सिंह यादव ने कहा कि यह गठबन्धन दलित शोषित समाज का मजबूत गठबन्धन है। कार्यकर्ताओ का सम्मान नही जाने पायेगा। जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के साथ अखिलेश यादव का कद देश में शीर्ष पर रहेंगा। शाहगंज विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि सपा बसपा के मिलकर लड़ने से परिणाम गठबन्धन के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है। वाराणसी जोनल इंचार्ज रामचन्द्र गौतम ने कहा कि अब दलित एवं पिछड़ा समाज जाग चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि संगठन मजबूती से चुनाव लड़ने के साथ उसका सार्थक परिणाम भी दिखेगा।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, जोनल कोआडिनेटर अमरजीत गौतम, रामफेर गौतम, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, लल्लन प्रसाद यादव, लकी यादव,अरुण यादव, विकास यादव, संघर्ष यादव, पंकज यादव, मनोज मार्शल, संतोष अग्रहरि, इन्द्रसेन यादव सहित तमाम लोग मंचासीन हो संबोधन किया। संचालन सपा मल्हनी अध्यक्ष रामधारी पाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!