Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

जौनपुर। रामनवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

जौनपुर (13अप्रैल)। रामनवमी पर राम भक्तों ने आकर्षक भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में जय श्री राम के नारों से समूचा क्षेत्र गूंजता रहा जगह जगह लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आगे आगे बढ़ाते गए।

खेतासराय क्षेत्र में एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, जय श्रीराम के उद्घोष से शनिवार की शाम नगर का वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिसमें विभिन्न समाज और संगठनों के लोग शोभायात्रा में शामिल रहे जिसमें झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा में आस-पास के क्षेत्रों से आये धर्मप्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
इस दौरान समूचा कस्बा धर्ममय बना रहा। इस दौरान धर्मचंद्र गुप्ता, बृजनाथ जायसवाल, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, शांतिभूषण मिश्रा, ठाकुर प्रसाद सेठ, पप्पू पटवा, हरि श्याम वर्मा, संजय विश्वकर्मा, अवधेश पांडेय, कृष्ण कुमार बरनवाल, संजीव गुप्ता, सुरेंद्र पांडेय, जगदीश यादव, अनिल साहू, राजकेशर, आकाश विश्वकर्मा सहित अन्य लोग शोभायात्रा के सहयोग में लगे रहे। शोभायात्रा देर शाम सकुशल सम्पन्न हुई तथा इस दौरान सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव एस डी एम शाहगंज राजेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे । अन्त में हियुवा के जिला मंत्री अनिल प्रजापति ने आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया।

√मीरगंज बाजार में बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद की ओर से रामनवमी के पावन पर्व पर रामजान की मंदिर(पंगुलदास कुटी) से शनिवार के दिन शाम एक भव्य आकर्षक झांकी निकाली गई।
यह जुलूस हनुमान मन्दिर से शुरु होकर मेन बाजार पोस्ट आफिस युनियन बैक तिराहा मीरपुर सब्जी मंडी होते हुऐ भ्रमण किया। इस दौरान म्यूजिक सिस्टमो पर भक्ती गीतों के कैसेट बज रहे थे। जुलूस में भक्तजन जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से मीरगंज पुलिस दल बल से जूलूस के साथ चल रहे थे। इस मौके पर अनिल कौशल , हिमांशु कौशल , संजय सोनी, मनोज मोदनवाल , संजय सिंह , प्रमोद सिंह , राजेश सिंह , आदि रहे।

√ गोपालापुर बाजार के रामलीला समिति के सौजन्य से रामलीला मैदान से शनिवार शाम को भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाला गया।शोभायात्रा का प्रारंभ मछलीशहर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्यासी वीपी सरोज और स्थानीय लोगो ने किया।शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से रामलीला मैदान से होकर दुबान से होते हुए अहिरौली मोड़ से जाकर खरगनपुर समाप्त हुआ।शोभायात्रा इतना विशाल था कि देखते ही बन रहा था।वही श्रीराम के जयकारे से पूरा बाजार गूंज उठा।हजारों की संख्या में श्रीराम के भक्त शोभायात्रा में मौजूद थे नाचते गाते जयकारा लगाते शोभायात्रा का शोभा बढ़ा रहे थे।श्रीराम के रथ को फूल माला से सजाया गया था बीच बीच मे फूलों की वर्षा भी हो रही थी।इस मौके पर उमाकांत बरनवाल,सुनील सेठ,संजय जायसवाल,उमेश यादव, सिंटू मिश्रा, गप्पू सेठ, राजू जायसवाल, गब्बर, राजेश दुबे, विमल दुबे, सुरेश यादव, राजकुमार सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

√ नेवढ़िया बाजार के माँ शीतला धाम से प्राचीन बजरंग दल सेवा समिति के सौजन्य से रामनवमी पर्व पर श्रीराम का भव्य शोभायात्रा निकाला गया।शनिवार शाम को माँ शीतला धाम से गाजे बाजे के साथ श्रीराम का शोभायात्रा प्रारंभ हुआ और बाजार होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक शोभायात्रा को विश्राम दिया गया।श्रीराम के जयकारे से नेवढ़िया बाजार गूंज उठा।रथ को गेंदे के फूल से सजाया गया था बड़ा ही शोभनीय लग रहा था।मछलीशहर लोकसभा के भाजपा प्रत्यासी वीपी सरोज ने भी शोभायात्रा में सम्लित होकर नवयुवकों का हौसला बढ़ाया।इस मौके पर सुभाष तिवारी,प्रदीप पाठक, पंकज मिश्र, राहुल दुबे, राजू, कल्लू,प्रदीप तिवारी,राजेश तिवारी,मोहित तिवारी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
√ मड़ियाहूं में रामलीला समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर भगवान राम की भव्य शोभायात्रा व आकर्षक झांकी समिति के अध्यक्ष विनोद निगम के नेतृत्व में पूरे नगर में निकाली गई। शोभा यात्रा में भारी संख्या में नगर वासी शामिल रहे। उक्त शोभा यात्रा विवेकानंद स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करती हुई रामलीला मैदान गोला बाजार में समाप्त हुई। इस दौरान शोभा यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे, पुरूष शामिल होकर डीजे की धुनों पर झूमते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!