Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में बोले भोजपुरी गायक “निरहुआं” चुनाव में मोदी की बयार, भाजपा की होगी सरकार

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर में बोले भोजपुरी गायक “निरहुआं” चुनाव में मोदी की बयार, भाजपा की होगी सरकार

जौनपुर (6अप्रैल)। आजमगढ़ से भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ “निरहुआ” ने कहा कि 30 मी भाजपा की मोदी लहर चल रही है जिसके कारण आज मोदी की ही जरूरत आम लोगों को है। चुनाव मे भाजपा की प्रचंड जीत से कोई नहीं रोक सकता है। निरहुआ ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय लखनऊ से आजमगढ़ जाते समय मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए रूकने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।
आजमगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक निरहुआ अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए पूरे जोश में थे। उन्होंने ने कहा कि पूरे देश मे भाजपा की लहर चल रही है। आजमगढ सीट भी जीत के बाद भाजपा की होगी। देश मे भाजपा और मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरुरत है। कार्यकर्ता पूरी इमानदारी के साथ पूरे प्रदेश में चुनावी रण मे उतर जाएं और हर सीट पर जीत सुनिश्चित करें। सपा बसपा का गठबंधन बेमेल गठबंधन है। पूरे देश मे कांग्रेस का कोई वजूद नही है। भाजपा की सरकार पुनः बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!