Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बरसठी में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई

जौनपुर। बरसठी में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई

बरसठी(4अप्रैल)। बरसठी विकास खण्ड के चन्द्रभानपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कड़ेदीन सिंह का बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी।समारोह को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाहर लाल यादव ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नही होता।सिर्फ अपने कार्य व विभागीय कार्य के दायित्वों से मुक्त होता है।इसके बाद अपनी सेवा समाज मे देता रहता है जिससे वह हमेशा बना रहता है।उन्होंने कहा कि 28 वर्षो तक शिक्षा के क्षेत्र में ब्लाक के दर्जन भर विद्यालयों में अपनी सेवा से अलग पहचान रखने वाले कडेडीन सिंह अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।इसके पूर्व शिक्षकों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम व माला पहना कर विदाई दी।वही पूर्व माध्यमिक विद्यालय चन्द्रभानपुर की कक्षा 8 की तीन छात्राओं को परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय क्रमशः आशू गौतम विशाखा यादव व नन्दिनी पटेल को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अंकपत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर नरेन्द्र बहादुर सिंह सोमेन्द्र त्रिपाठी संतोष सिंह अरूण यादव आद्या प्रसाद सिंह अजय सिंह अमरनाथ यादव अनुज त्रिपाठी इन्द्रमणि पाल राजेन्द्र प्रसाद राकेश कुमार प्रमोद कुमार सिंह जे एस सिंह सन्त लाल सहित ब्लाक के दर्जनों शिक्षक प्रधानाध्यापक मौजूद रहे। समारोह का संचालन जगदीश गौतम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!