Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बरसठी में प्रधानाचार्य को दी गई भावभीनी विदाई, शिक्षक भवन में समारोह सम्पन्न

जौनपुर। बरसठी में प्रधानाचार्य को दी गई भावभीनी विदाई, शिक्षक भवन में समारोह सम्पन्न

जौनपुर(31मार्च)। बरसठी के किसान इंटर कॉलेज रसुलहा परियत के शिक्षक भवन में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमाशंकर गुप्ता का विदाई समारोह संपन्न हुआ।समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य डा अछैवर नाथ दुबे ने उन्हें विघालय के एक कर्मठ अध्यापक बताया।
अध्यापकों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके 33 वर्षों के अनुभव व्यक्तित्व कृतित्व व ईमानदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सदैव विद्यालय हित में अपना एक सकारात्मक सोच रखते थे।उनके विदाई पर सब लोग भावभीन हो गये। विघालय के नव नियुक्त प्रधानाचार्य रविन्द्र प्रताप सिंह ने उन्हें अंगवस्त्रम तथा गीता की प्रति प्रदान करते हुए कहा कि इस धर्म ग्रंथ का अध्ययन सभी मानव जाति को करना चाहिए तथा अपने जीवन में आत्मज्ञान करना चाहिए।समारोह में प्रदीप कुमार यादव अरविंद कुमार वर्मा उदय सिंह निगम प्रसाद रविन्द्र कुमार उदय राज सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!