Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर किया आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर किया आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर (23मार्च)। सुजानगंज थाना क्षेत्र के छदान गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। विवाहिता के आत्महत्या करने से परिजन परेशान हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।
जानकारी के अनुसार छदान निवासी धर्मराज तिवारी की पुत्री प्रीती का विवाह आठ वर्ष पूर्व सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के गोनौली गांव में अमित मिश्रा के साथ हुआ था। करीब 15 दिन पहले वह अपने मायके आयी हुई थी। शुक्रवार की रात प्रीती ने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पास दो बेटियां थी। विवाहिता ने फांसी क्यों लगायी यह रहस्यमय बना हुआ। पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!