Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। खुटहन में भैसे के हमले से वृद्ध की चली गई जान

जौनपुर। खुटहन में भैसे के हमले से वृद्ध की चली गई जान

जौनपुर(22मार्च)। खुटहन थाना के खानपुर गांव मे गुरुवार को खेत से वापस घर लौट रहे वृद्ध पर छुट्टा भैसे के हमला करने से घायल हो गए। गंभीर अवस्था मे घायल बृद्ध को परिजन सीएससी ले गये। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी बलई निषाद (60) गुरुवार की दोपहर खेत मे काम कर वापस घर लौट रहे थे। तभी पीछे से छुट्टा भैसा उन पर अचानक हमला कर दिया। वृद्ध चिल्लाते हुए जमीन पर गिर गये। शोरगुल सुन अगल बगल खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुचे। इस बीच भैसा कई बार बलई पर हमला कर चुका था। बेहोशी की हालत मे उन्हें उपचार हेतु ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!