Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। मीरगंज में पंगुलदास कुटी से राम लक्ष्मण की कीमती मुर्ति चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

जौनपुर। मीरगंज में पंगुलदास कुटी से राम लक्ष्मण की कीमती मुर्ति चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

जौनपुर(19 मार्च) मीरगंज थाना क्षेत्र में चोरो ने भिदुना मीरगंज मार्ग पर शारदा सहायक खण्ड 39 नहर के पास स्थित पंगुलदास कुटी से चोरों ने अतिप्राचीन कीमती रामजानकी मंदिर से भगवान राम-लक्ष्मण की मूर्ति चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब घटना का पता चला तो क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर के पुजारी पट्टर महराज ने घटना की सुचना पुलिस को दिया है।
भिदुना मीरगंज मार्ग पर शारदा सहायक खण्ड 39 नहर के पास एवं बाजार के उत्तर तरफ बिलरा मार्ग पर स्थित पंगुलदास कुटी है। जिसमें रामजानकी की अतिप्राचीन मंदिर है। सोमवार की रात 8.30 पर चोरों ने मंदिर से राम लक्ष्मण की मूर्ती चोरी कर उठा ले गए। मंदिर में हुई चोरी की घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर वापस लौट गयी। मंदिर के पुजारी की माना जाय तो सोमवार की रात 8.30 बजे भजन-कीर्तन समाप्त होने के बाद वह हनुमान जी के मंदिर का ताला बंद कर रहे थे। तभी रामजानकी मंदिर में कुछ गिरने की आवाज आई। टार्च जलाया तो दो तीन युवक भागने लगे। अंदर जाकर देखा तो राम लक्ष्मण की मुर्ति गायब थी। ग्रामीणों को बताने के बाद पुलिस को सूचना दिया। पुजारी एवं क्षेत्रीय लोगों ने चोरी गयी मूर्तियों की कीमत अभी तक नहीं बता सके हैं। जबकि मुर्ति को कीमती बता रहे हैं। पुलिस ने भी मंदिर के आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी है। 12 घंटे बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!