Breaking News
Home / Latest / मुंबई। आदर्श महिला समाज विकास संस्था’ की अध्यक्ष सुनीता प्रभाकर सरोज शिवसेना शाखा प्रमुख बनी
फोटो- सुनीता प्रभाकर सरोज

मुंबई। आदर्श महिला समाज विकास संस्था’ की अध्यक्ष सुनीता प्रभाकर सरोज शिवसेना शाखा प्रमुख बनी

संगठन को मजबूत करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखूंगी: सुनीता सरोज

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई(15मार्च)। शिवसेना ने संगठन को मजबूत बनाने के मकसद से समाजसेविका और सामाजिक संस्था ‘आदर्श महिला समाज विकास संस्था’ की अध्यक्ष सुनीता प्रभाकर सरोज को शिवसेना शाखा क्रमांक-61 का शाखा प्रमुख ( म.शाखा संघटक ) नियुक्त किया।


यह नियुक्ति शिवसेना की महिला विभाग संघटक व नगरसेविका राजुला ताई पटेल की अनुशंसा पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने की।
अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए सुनीता सरोज ने कहा कि संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें पद की जवाबदेही दी है, उसके मद्देनजर वह संगठन को मजबूत करने में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखेंगी। उल्लेखनीय है कि जोगेश्वरी पूर्व, आनंदन नगर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब शिवसेना ने किसी उत्तर भारतीय दलित महिला को इतनी बड़ी जवाबदारी सौंपी है।

फोटो- सुनीता प्रभाकर सरोज

सुनीता सरोज की नियुक्ति पर जयश्री मोरे, अश्विन विचारे, अश्विन शेट्टी, सबराबानो वर्षो, माधुरी धन्यवाद, लीला कारांडे, शीतल कांबडे, लक्ष्मी धप्स, प्रमिला कपड़ने, मंजू जैसवार, सुदामा कोरी, वनिता रहाटे, बबिता गुप्ता, सुनीता राणा, अनीता कांबले, लता जाधव, सकुबाई ठोकले, कोकिला ताई, संगीता जैसवार, सीता देवी यादव, सुनीता सरोडे, दिलीप सरोज, राजबहादुर सरोज, संतोष सरोज, संजय पासी, राजदीप सरोज, रिंकू सरोज, बंटी सरोज, सुभाष सरोज सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!