जौनपुर(05मार्च)। खुटहन थाना क्षेत्र के
बड़नपुर गाँव मे बीती रात चोरों ने तीन घरो में छत से उतरकर चोरों ने नकदी सहित एक लाख का जेवरात चोरी कर ले गए। पता चलने के बाद ग्रामीणो ने चोरो का पीछा भी किया। लेकिन वे भागने मे सफल रहे। पीड़ितो ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
उक्त गांव निवासी शिवपूजन उपाध्याय के घर की छत से घर के अन्दर आंगन मे उतर गए और कमरे मे रखा बाक्स उठा ले गये। जिसे सुबह बगल के बांस कोठ मे टूटा हुआ बरामद किया गया। इनका आरोप है कि उसमे रखा पांच हजार रुपये, चोर उठा ले गये। इसी तरह इनके पड़ोसी विजय प्रताप उपाध्याय के घर मे घुसकर चोर सबसे पहले कमरे के भीतर सो रही इनकी पत्नी के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। दूसरे कमरे मे रखा एक बाक्स उठा ले गये।
उसे बगल के अरहर के खेत मे तोड़ उसमे रखा पांच हजार नकदी व सोने का मंगल सूत्र, अंगूठी और छागल उड़ा दिए। बाद मे उनकी नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद पाकर पड़ोसी गिरीश को फोन किया। मौके पर जुटे ग्रामीणो ने चोरो की तलाश भी किया। लेकिन उनका कुछ पता नही चला। तीसरी घटना यहां से लगभग आठ सौ मीटर दूर ओम प्रकाश मिश्रा के घर हुई। इनके घर के बगल मानस पाठ चल रहा था। माइक की आवाज का फायदा उठा चोर घर मे घुस कर कमरे के भीतर रखा बाक्स उठा ले गये। जिसे सुबह टूटे हालत मे अरहर के खेत मे बरामद किया गया। बाक्स मे रखा बीस हजार नगदी व पायल चोर उठा ले गये। मौके पर पहुँची पुलिस घटना की जांच पड़ताल किया। तीनो पीड़ितो ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है।