Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती 

जौनपुर। अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती 

जौनपुर(03मार्च)। बक्शा थाना क्षेत्र के महिमापुर गाँव के पास स्थित एक ढाबे के पास शनिवार की रात अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मड़ियाहू थाना क्षेत्र के पाली सुभाषपुर निवासी एवं वर्तमान में कन्हई वाजिदपुर जौनपुर निवासी 26 वर्षीय ओम सिंह पुत्र विनय सिंह अपने परिचित तारापुर कालोनी निवासी आदित्य सिंह पुत्र ज्ञानप्रकाश सिंह के साथ बाइक से बदलापुर से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। रात्रि करीब 11 बजे राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित एक ढाबे के समीप लखनऊ की तरफ जा रही चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बाइक सवार दोनो युवक सड़क पर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोग जब तक पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना देकर बुलाते ओम सिंह की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने एम्बुलेंस से एक घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि थाने पर अभी कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!