जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं डाक बंगले पर भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में वर्ष 2024-25 भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का प्रेस कॉन्फ्रेंस पत्र प्रतिनिधियों के साथ किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष चार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 31 जनवरी तक पार्टी द्वारा संपर्क अभियान चलाकर अटल से संबंधित फोटो, वीडियो व भाषण को प्रेरक अनुभव हेतु संकलन का कार्य किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए मछली शहर जिला अध्यक्ष रामविलास पाल व कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री अजय सिंह ने बताया कि अटल जी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें बूथ, मंडल एवं जिला स्तर से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक अनेक कार्यक्रम संपन्न हुए। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता अटल जी से संबंधित फोटो, वीडियो, भाषण, पेपर कटिंग, ऑटोग्राफ आदि जो कोई भी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से अटल जी संबंधित स्मृति है उन्हें संकलित करने का काम करेंगे। जिनके पास से भी स्मृति मिलती है उन्हें पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात 15 फरवरी से 15 मार्च तक सभी जिलों मे अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी संकलित सामग्रियों को सूचीबद्ध कर प्रदर्शित किया जाएगा। हम सभी जिलावासियों से अपील करते हैं कि अटल जी से संबंधित जो कोई भी जानकारी व स्मृति हो कृपया भाजपा कार्यालय पर उपलब्ध करावे। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, मड़ियाहूँ मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, जिला मंत्री युवा मोर्चा स्कंद पटेल, मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा, अनिल कुमार गुप्ता, मनोज चौरसिया, अरविंद कुमार चौरसिया आदि रहे।
![](https://www.sandesh24news.com/wp-content/uploads/2025/01/20250129_104413-600x330.jpg)