Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बसुही नदी पर बने डैम में छलांग लगाने के बाद नहीं निकला नदी से नाबालिक, बाद में मिला शव

जौनपुर। बसुही नदी पर बने डैम में छलांग लगाने के बाद नहीं निकला नदी से नाबालिक, बाद में मिला शव

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में स्थित बसुही नदी में बने डैम पर नहाने के नाबालिक की नहाते समय डूब जाने से मौत हो गई। मौत की समाचार परिजनों के मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया।

बताया जाता है जवंसीपुर निवासी स्व गुड्डू सिंह का 17 वर्षीय पुत्र छोटू सिंह गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे बसुही नदी में बने डैम पर कुछ साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। कुछ ऊंचाई से उसने कई साथियों के साथ नदी में छलांग लगाई, सभी तो नदी से बाहर निकले लेकिन छोटू बाहर नहीं आया। इसके बाद बाकी साथियों ने इधर-उधर पता लगाया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सूचना छोटू के परिजनों के मिली तो वह भी बसुही नदी के किनारे डैम पर पहुंचकर बच्चों की खोजबीन शुरू कर दिया दो घंटे बाद जहां वह नहा रहा था उससे थोड़ी दूर पर उसका शव उतराया हुआ मिला शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!