Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। भाजपा नेता के गनर की गोली लगने से हालत गंभीर, जिलास्पताल रेफर बरसठी थाना का घटना

जौनपुर। भाजपा नेता के गनर की गोली लगने से हालत गंभीर, जिलास्पताल रेफर बरसठी थाना का घटना

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरीगांव में तड़के सुबह भाजपा नेता के गनर की गोली लगने से हालत गंभीर हो गई है। सिपाही की गोली लगने की समाचार मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है वहीं भाजपा नेता के भाई का दावा है कि सिपाही ने खुद को गोली मारी है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है और सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दे मल्हनी के पूर्व भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के गनर सिपाही रत्नेश प्रजापति ने अपने आप को गोली मार दी। रविवार की भोर में भाजपा नेता की परिजनों गोली लगने की समाचार मिला तो परिजन भागते हुए फार्म हाउस के उस कमरे में पहुंचे जहां से गोली की आवाज आई थी। भाजपा नेता का गनर घायलावस्था में कमरे में पड़ा हुआ था और गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनती जा रही थी। इस समय भाजपा नेता मनोज सिंह अपने गांव में नहीं है। उनके दो सिपाही उनके स्थानीय गांव में बने फार्म हाउस पर थे। मनोज सिंह के भाई रिंकू सिंह ने दावा किया कि सिपाही ने खुद से गोली मारी है। भाजपा नेता के घर से बाहर होने के कारण सिपाही उनके फॉर्म हाउस पर रुके थे। घायल सिपाही को बरसठी पुलिस सूचना पर पहुंचने के बाद तुरंत सीएचसी ले गई जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे  अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में सिपाही की मौत हो गई है। मृतक सिपाही रत्नेश प्रजापति मऊ जनपद की सराय लाखंसी थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव का निवासी है। वह 18 बैच का सिपाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!