मो. आरिफ खान संपादक(संदेश 24 न्यूज़)
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कह रही है 400 पार लेकिन यह 140 के भी पार नहीं जा पाएगी। इंडिया गठबंधन का बढ़ता जनाधार देख विपक्षी पूरी तरह से घबराए हुए हैं। बीजेपी दोनों शहजादों को याद करने लगी हैं। यह दोनों शहज़ादे इनको बुरी तरह से मात देंगे। यह बातें श्री यादव गुरुवार को स्थानीय नगर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान में इंडिया गठबंधन की तरफ से लोकसभा मछलीशहर सुरक्षित समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रिया सरोज के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि इतनी भारी भीड़ देखकर लग रहा है कि पूर्वांचल के लोग बीजेपी का पूरा सफाया करने वाले हैं। सरकार के प्रति लोगों में इतना गुस्सा है कि इस देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटों के लिए तरसा देगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव संविधान हटाने व बचाने वालों को बीच का है। इन्होंने वादा किया था किसानों के आय दुगनी करने का, किसानों को खुशहाल होने का 10 वर्षों में उनके किए गए सभी वादे झूठे निकले। इन्होंने किसानों को धोखा दिया महंगाई बढ़ाई आज खेती घाटे का सौदा हो गया है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया परंतु गरीब किसानों का कर्ज नहीं माफ किया। सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। परीक्षा पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को खेलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जानबूझकर पेपर लीक करया जा रहा है जिससे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े।
जो नौजवान दिन-रात दौड़ दौड़ कर फौजी की तैयारी करते थे अग्नि वीर योजना लाकर युवाओं को भी धोखा देने का काम किया। हमारी सरकार इस योजना को बंद कर बहुत फौज में पक्की नौकरी देने का काम करेगी। भाजपा संविधान को खतरे में डाल रही हैं यह चुनाव हमारे आने वाली पीढ़ियां के भविष्य के लिए है। अगर हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करना है तो भाजपा का पूरी तरह से सफाई करना जरूरी है। महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इन्होंने डीजल, पेट्रोल, गैस, दवा आदि चीज महंगी कर दी। अब लोग मन की बात नहीं संविधान की बात सुनना चाहते हैं।
अंत में उन्होंने मछली शहर की प्रत्याशी प्रिया सरोज पक्ष में लोगों से भारी से भारी मत देने का अपील करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए आप लोग अपनी सबसे युवा प्रत्याशी को विजयी बनाये बनाएं जो आधी आबादी का भी नेतृत्व करेंगी। इस अवसर पर जौनपुर के प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर, पूर्व विधायक श्रीमती श्रद्धा यादव, एमएलसी आशुतोष सिंह, शिक्षक एमएलसी लाल बहादुर यादव, लोहिया प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रोफेसर लक्ष्मण यादव, पूनम मौर्या, आजम खान, डा0 अशोक कुशवाहा, रामू मौर्या, मंजूर हसन, अवधनाथ पाल, अभिमन्यु यादव, कैलाश नाथ यादव आदि लोग मंचासीन रहे। संचालन जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।