Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव।

जौनपुर। फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव।

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में विवाहिता की फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। फांसी की सूचना पर पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

फोटो-मृतक की फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार मृतक अजोरा बिंद उम्र 29 वर्ष पत्नी विनोद बिंद की शादी को दस साल हो गए दोनो से दो बच्चे भी है। एक बेटी और एक बेटा है महिला का मायका गोपीगंज के भगत पट्टी गांव में है।


पति विनोद ने घटना के सबंध में बताते हुए कहा कि अभी 12 तारीख को अपनी बहन के घर चकिया मैं और मेरी पत्नी अजोरा और बच्चे साथ गए थे। सोमवार को घर पर वापस आए और रात को खाना खा कर बच्चो के साथ घर के बरामदे में सोए। रात 11:30 बजे तक दोनो ने बात चीत किया। कब घर के एक कमरे में बल्ली के सहारे महिला ने फांसी लगाई उसकी जानकारी पति को तब हुई जब साथ में सो रहा बेटा रोने लगा। इसके बाद घटना की जानकारी विनोद के घर वालो ने मायके वालों को दिया जहां लड़की के भाई ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज रही।


वही लड़की के चचेरे भाई ताराशंकर बिंद ने बताया कि अजोरा के बड़े भाई के बेटी की शादी थी जिसमे आज अजोरा को घर पर जाना था लेकिन सुबह 4:00 बजे यह सूचना मिली कि लड़की की मौत हो गई है और पहले से ही पति पत्नी में विवाद चल रहा था लड़की की माता पहले ही गुजर चुकी है पिता की अवस्था अब ठीक नही है चार भाई चार बहन में सबसे छोटी बहन थी अजोरा जिसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मायके वालों द्वारा जो तहरीर प्राप्त होगा उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!