Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। व्यापारियों के हित के लिए संगठन हमेशा रहेगा आगे जिलाध्यक्ष- विवेक सिंह

जौनपुर। व्यापारियों के हित के लिए संगठन हमेशा रहेगा आगे जिलाध्यक्ष- विवेक सिंह

जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे के एक मैरेज हाल में रविवार की रात्रि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि धर्मेंद्र जायसवाल को महामंत्री और राजकुमार सेठ को कोषाध्यक्ष संजय साहू मोहम्मद जावेद वरिष्ट उपाध्यक्ष और पप्पू चौरसिया जावेद हासमी संजय गुप्ता शैलेन्द्र सिंह भीम को उपाध्यक्ष प्रियांशु साहू को नगर युवा अध्यक्ष बनाया गया।संरक्षण मंडल में दिनेश सोनकर, नवीन साहू, बबलू, ओमप्रकाश जायसवाल और सतीश साहू को रखा गया। वही सैकड़ो लोगो को अन्य पदों की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष विवेक सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों का कई संगठनों ने काफी हद तक शोषण किया था। हमारे संगठन का प्रयास है हर व्यापारी संगठित रहे सुरक्षित रहे। व्यापारी भाइयो के हक की लड़ाई में संगठन उनके साथ रहेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रदीप सिंह, मनीष, देव, राजकुमार साहू, अमित गुप्ता, हरिशंकर, बाबा, विजय साहू, टीटू गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन अजित सोनकर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!