Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। प्रेम प्रसंग में किशोर बबूल के पेड़ से लगाया फांसी, हुई मौत।

जौनपुर। प्रेम प्रसंग में किशोर बबूल के पेड़ से लगाया फांसी, हुई मौत।

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के दतांव गांव के पास शनिवार रात को एक किशोर का शव बबूल के पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

बारीगांव निवासी रूपेश सरोज पुत्र लालमणि शनिवार की सुबह 7:00 बजे के करीब घर से निकल गया। काफी देर घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए और उसे खोजने लगे। दिन भर खोजते हुए रात 8:00 बजे दतांव गांव के नाले के पास पहुंचे तो वह बबूल के पेड़ में साड़ी के सहारे लटक रहा था। परिजन शव को पेड़ से उतारकर घर लेकर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस को मृतक का मोबाइल मौके से मिला। जिसमें किसी युवती से प्रेम संबंध की बात का पता चला। फांसी का फंदा लगाने के पहले वह लड़की से बात भी किया था जो रिकॉर्डिंग मोबाइल में पड़ी थी। बताया जाता है कि प्रयागराज जनपद के किसी गांव में रिश्तेदारी की लड़की से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। भाइयों में सबसे छोटा था वह कक्षा दसवीं का छात्र था। उसके घर खेती का काम करते हैं। मामले में थानाध्यक्ष गोविंद देव ने बताया कि फांसी लगाया है अभी तक कोई नहीं मिला है। पोस्टमार्टम कराने के लिए उसके भाई आशीष ने जानकारी दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!