Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। खलिहान में रखे धान में आग लग जाने से हजारों रूपये की धान जलकर भस्म

जौनपुर। खलिहान में रखे धान में आग लग जाने से हजारों रूपये की धान जलकर भस्म

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पड़गांव गांव में खलिहान में रखे धान में आग लग जाने से हजारों रूपये की धान जल जाने से परिजनों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। पड़रावं गांव निवासी प्रेम चंद्र पांडेय की खलिहान में बुधवार की अपराहन अचानक आग लग गई। जिससे खलिहान में रखी ढाई हजार बोझ धान जलकर भस्म हो गया। ढाई हजार बोझ के धान की कीमत बाजार में 25 हजार रूपए बताया जा रहा है। खलियान में रखा पूरा धान जल जाने से परिजन चिंतित हो गए है। उन्नति किस्म के धान में आग कैसे लगी यह कोई नहीं बता पा रहा है। जबकि धान घर के पास ही रखा था। बुधवार की अपराह्न अचानक खलिहान की धान धू धू कर जलने लगी तो पड़ोसियों ने प्रेमचंद को घर के अंदर से बुलाकर घटना की जानकारी दिया और हैंडपंप के पानी से जल रहे धान पर पानी फेंककर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!