Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। अर्नव की गिरफ्तारी के विरोध मे उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ,निकाला जुलूस

जौनपुर। अर्नव की गिरफ्तारी के विरोध मे उतरे भाजपा कार्यकर्ताओं ,निकाला जुलूस

जौनपुर। महाराष्ट्र सरकार द्वारा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मंडल मछलीशहर और जिला कार्यसमिति के सदस्य राजेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जुलूस निकाला।नगर के कार्यालय से रोडवेज परिसर तक पदयात्रा की ।इस दौरान कार्यकर्ता महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अर्नव गोस्वामी को रिहा करो का नारा लगा रहे थे।
इससे पूर्व कार्यालय में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रमोद सिंह, राकेश सिंह, संतोष मिश्र, संतोष जायसवाल, जयानन्द चौबे, राकेश जायसवाल, रवी बिन्द, सुरेन्द्र मौर्य, रामचंद्र बिन्द सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!