जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह गांव के कुसा रोड पर एक युवक गुरुवार सुबह नौ बजे बंद कमरे में गाडर के सहारे फाँसी लगा लिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुची बरसठी पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। फाँसी लगाने के कारण का पता नही चल सका।
गहली गांव का अनुज 24 निगोह गांव के कुसा सड़क पर अपने बहन और बहनोई के साथ रहता था। उसकी बहन प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। गुरुवार सुबह 9 बजे के अनुज बहन के रूम निगोह के कुसा सड़क पर वह एक कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे के बाहर नही निकाला तो परिजन दरवाजा खोलवाने की कोशिश किये दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर अनुज गाडर से मफलर के सहारे फाँसी लगा लिया था। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और इसकी सूचना पुलिस को दिए। मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कारवाही में जुट गई है। मृतक अपने बहन के यहां रहकर कोचिंग पढ़ाता था और घटना स्थल किसे उसका घर गहली दो किमी की दूरी पर है। मृतक दो भाईयो में छोटा था और फाँसी लगाने के कारण का पता नही चल सका। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।