Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। भारतीय जन नायक पार्टी की विशाल बैठक हुई, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी आवाज किया बुलंद

जौनपुर। भारतीय जन नायक पार्टी की विशाल बैठक हुई, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी आवाज किया बुलंद

जौनपुर। रामनगर विकासखंड के प्रांगण में रविवार को भारतीय जन नायक पार्टी की विशाल बैठक किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि शेषमनी पांडेय प्रदेश प्रवक्ता रहे। बैठक में भारतीय जन नायक पार्टी के पदाधिकारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद किया। वक्ताओं ने कहा कि आज किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका हैं। बेरोजगारों का रोजगार छिन चुका है। देश में अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। अपराधियों की हालत यह है कि इन अपराधियों से महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। इनके साथ खुलेआम बलात्कार करना, जिंदा जला देना और जान से मार देना प्रदेश में आसान हो गया है। त्वरित न्याय के लिए न्यायालय कोई कर्मचारी, अधिकारी, जज नहीं है जिसके कारण कोई भी नियुक्ति नहीं हो पा रही है। आज आम जनमानस परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यथाशीघ्र 11 सूत्रीय मांगों को पूरा सरकार नहीं करती है तो हम बड़ा से बड़ा प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि होरीलाल पटेल,राममूरती यादव, सुरेश यादव, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!