Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। अनुभव ब्यूटी पार्लर में आग लगने से पचास हजार का सामान जलकर खाक पुलिस जांच में जुटी।

जौनपुर। अनुभव ब्यूटी पार्लर में आग लगने से पचास हजार का सामान जलकर खाक पुलिस जांच में जुटी।

मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित एक ब्यूटी पार्लर में बीती रात करीब ग्यारह बजे आग लग जाने से उसमे रखा करीब पचास हजार रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। पार्लर संचालक द्वारा घटना कि जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
बताते हैं कि मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरायरूस्तम निवासी श्रीमती सीमा गुप्ता पत्नी सुनील कुमार गुप्त की प्रयागराज मार्ग पर स्थित अनुभव ब्यूटी पार्लर है। जिसमे बीती रात करीब ग्यारह बजे अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पार्लर संचालक श्रीमती सीमा को दिया। आनन फानन में संचालक अपने पार्लर की दुकान पर पहुंच कर पड़ोसियों कि मदद से आग बुझाने लगी। जब तक लोग आग बुझाते उसमे रखा अधिकांश सामान जल कर खाक हो गया। इस संबंध मे श्रीमती सीमा गुप्ता के पति सुनील कुमार गुप्त ने बताया कि पार्लर में रखा कॉस्मेटिक, तेल, क्रीम, पाउडर, आदि सामानों सहित काउंटर भी जल कर खाक हो गया। जिसकी कीमत करीब पचास हजार रुपए से अधिक है। इस संबंध मे सुनील गुप्त ने आरोप लगाते हुए बताया कि किसी ने उनके ब्यूटी पार्लर में आग लगा दी। भुक्तभोगी द्वारा घटना कि जानकारी रात में ही पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!