Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। षड़यंत्र रच रहे युवक के खिलाफ दी तहरीर

जौनपुर। षड़यंत्र रच रहे युवक के खिलाफ दी तहरीर

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी जियालाल सरोज का आरोप है कि गांव का ही एक लड़का गोलू पुत्र वीरेंद्र उसे जान से मारने की योजना बना रहा है यह जानकारी जियालाल को गांव के ही कुछ लड़कों द्वारा मिली। जिस पर गोलू से पूछने पर उसने यह बात स्वीकार भी किया कि हां मैंने मारने के लिए कहा था। यह सुनते ही जियालाल अवाक रह गया। उसने इस षड्यंत्र के खिलाफ तुरंत कोतवाली में लिखित तहरीर दी और अपने जानमाल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई।जियालाल केराकत कस्बे के कानूनगो शेषनाथ यादव के यहां मुंसी का कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!