Breaking News
Home / Latest / जौनपुर।बसुही नदी में बुधवार की सुबह साऊथ अमेरिका के कैग फिश मछली को देखे जाने से बच्चों में हड़कंप

जौनपुर।बसुही नदी में बुधवार की सुबह साऊथ अमेरिका के कैग फिश मछली को देखे जाने से बच्चों में हड़कंप

जौनपुर। मड़ियाहूँ क्षेत्र के जमालापुर बसुही नदी में बुधवार की सुबह साऊथ अमेरिका के अमेजन नदी में पाए जाने वाले सकर माऊथ कैग फिश मछली देखे जाने से बच्चों में हड़कंप मच गया। नदी में नहा रहे बच्चों ने मछली को जाल के सहारे पकड़कर जार में रख लिया है।
जवंसीपुर गांव के पास घाट पर बसुही नदी में मछली मारने के लिए जाल डाला तो उसमें अन्य मछलियों के साथ साथ एक ऐसी अद्भुत मछली जाल में फंसी थी जो अन्य छोटी मछलियों को मुंह में दबाए हुई थी। ग्रामीणों ने उक्त अद्भुत मछली को पकड़ कर उसके मुंह से छोटी मछली को बाहर निकाला और उसे जार में अलग बंद कर दिया। मछली के रंग रूप को देखकर  सन्देश24 न्यूज की टीम  ने जब यूट्यूब पर देखा  तो यह मछली साउथ अमेरिका के अमेजन नदी में पाए जाने वाली मांसाहारी मछली थी। मछली बसुही नदी में किस प्रकार पहुंची यह ग्रामीणों के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि हजारों किलोमीटर दूर साउथ अमेरिका के अमेजन नदी में पाए जाने वाली सकर माऊथ कैग फिश मछली बसुई नदी में कैसे आ गयी। यूट्यूब पर चल रहे इस मछली के विषय में बीएचयू जंतु विभाग के वैज्ञानिक बेचन लाल बताते हैं कि यह मछली मांसाहारी है और अपने इको सिस्टम के लिए भी खतरा है। यह कई रंगो की होने के साथ मांसाहारी होती है अपने आसपास के जीव जन्तु व मछलियों को खाकर जिंदा रहती है इस वजह से जीव जंतु को पनपने भी नहीं देती। इस मछली की फूड वैल्यू कुछ भी नहीं है क्योंकि यह बेस्वाद होता है । यह खूबसूरत मछली होती है इसे शौकवश लोग पालते हैं और बड़े होने पर गंगा में छोड़ देते हैं ऐसा करना ही गलत परिणाम लेकर सामने आ सकता  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!