Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जनपद के पुरोधा सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन से जिले में शोक की लहर

जौनपुर। जनपद के पुरोधा सपा विधायक पारसनाथ यादव के निधन से जिले में शोक की लहर

जौनपुर(12जून)। मड़ियाहूं तहसील के बरसठी विकास खण्ड के कारो निवासी समाजवादी पार्टी के पुरोधा एवं वर्तमान में मल्हनी विधायक और सपा राजनीति में भूचाल मचाने वाले मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की कार्यकाल में जिले में मिनी मुख्यमंत्री के नाम से विख्यात और जिले की राजनीति का सबसे मजबूत स्तम्भ पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव का शुक्रवार को ओलन्दगंज स्थित आवास पर निधन हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही सपा समेत पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है। वे करीब एक वर्ष से माऊथ इन्फेक्शन और अन्य रोगों से पीड़ित होकर जीवन जी रहे थे।
श्री यादव समाजवादी पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। जब से वह समाजवादी पार्टी मेें अपना कदम रखा देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद से लेकर कैबिनेट मंत्री तक सफर बड़े आसानी के साथ ही तय किया। समाजवादी पार्टी में जौनपुर जनपद के लिए टिकट देने का आप कटवाने का भी काम बखूबी करते थे। जनपद में आम लोगों के अंदर पुलिस के प्रति एक दबंग नेता का भी छवि था। अपने जीवन काल तक उन्होंने झुकना नहीं सीखा और जिस सीट पर खड़े हो जाते थे उनकी जीत सुनिश्चित होती थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के इतने करीब थे कि समाजवादी पार्टी में उनका सिक्का चलता था। वर्षों पूर्व माउथ इन्फेक्शन से पीड़ित होने के कारण उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे नीचे गिर गया कुछ दिन तक मुंबई में इलाज कराने के बाद स्वास्थ्य जरूर हो गए थे लेकिन वह समझ गए थे कि अब हम ज्यादा दिन तक परिवार की बीच नहीं रह पाएंगे। उनका एक सपना रहा कि अपने बड़े बेटे लकी यादव को अपनी जीते जी किसी भी सीट से विधायक देखने का था लेकिन शायद अब वह सपना सपना ही रह गया है। आज उनके निधन से पूरा जनपद मर्माहत है उनकी भरपाई शायद ही कोई कर पाएंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!