जौनपुर(6दिसंबर)। जफराबाद कस्बे के दरीबा मुहल्ले में दबंगो ने पानी निकलने वाले खोर (नाला)को जेसीबी से पाटने लगे।जिसका स्थानीय लोगो ने विरोध किया। आरोपियों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी दी गयी है।
उक्त मुहल्ले के निवासी संजीव राजभर, सहित अन्य कई लोगों ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि शाहबडे़पुर गॉव निवासी जगदीश राजभर, प्रेमजीवन पुत्रगण मोलई राजभर जेसीबी से मुहल्ले का पानी निकासी का खोर पाटकर उसे खेत बना रहे हैं। वे उक्त नाले को अपनी जमीन बता रहे है। इसकी जानकारी होने पर ईओ आशुतोष त्रिपाठी मौके पर जाकर कार्य रुकवा दिया।यह नाला काफी समय से मुहल्ले के लोगो का पानी निकालने का साधन है। अधिशासी अधिकारी ने कहा पैमाइश होने तक नाले को नहीं पाटने दिया जाएगा।