जौनपुर (5 सितंबर)। महराजगंज क्षेत्र के गोठवा निवासी एक किशोरी को सोते समय सर्प द्वारा पेट में काट लेने से उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई किशोरी की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गोठवा गांव निवासी 15 वर्षीय निशा पुत्री दीपनारायण अपनी मां और बड़ी बहन के साथ तख्त पर सोई थी। बुधवार की रात तीन बजे तख्त पर साँप चढ़ गया और उसके पेट में काट लिया। जब वह चिल्लाई तो परिजन उठ गये। उसके पेट में साँप लटका था। परिजनों ने सांप को खींचकर बाहर निकाला। उसे झाड़-फूंक हेतु ले गये। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ तब उसे निजी चिकित्सालय ले गये जहा इलाज के समय उसकी मौत हो गयी। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।