Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जलाभिषेक करने गए युवको की बाइक हुई चोरी

जौनपुर। जलाभिषेक करने गए युवको की बाइक हुई चोरी

जौनपुर(6 अगस्त)। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के दियावा नाथ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने गए युवको की दो बाइक चोरी हो गयी।बाइक चोरी होने की खबर लगते ही लोगो मे हड़कम्प मच गया।
बताते है कि उक्त मन्दिर पर मीरगंज बाज़ार निवासी गुलाब चन्द्र पुत्र बसन्त लाल एंव उनके साथी सुनील कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए गए थे।सभी युवक वहां अपनी बाइक खड़ी कर जलाभिषेक करने चले और वापस आने पर देखा तो बाइक गायब थी। जिसे देख लोग सहम गए। दोनो ने अपनी वाइक काफी खोजबीन की। इसके बाद भी पता नही चला।घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई।पुलिस तहरीर के आधार पर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!