Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। राजा कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ के डॉ. मनोज वत्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए

जौनपुर। राजा कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ के डॉ. मनोज वत्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए

जौनपुर (2अगस्त)। जनपद के राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक संघ इकाई का गठन पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ.अखिलेश्वर शुक्ला एवं डाॅ. राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें निम्न पदाधिकारियों को सर्वसम्मति चयनित किया गया। अध्यक्ष डाॅ. मनोज वत्स, उपाध्यक्ष डाॅ. अखिलेश कुमार गौतम, महामंत्री डाॅ. श्याम सुन्दर उपाध्याय, संयुक्त मंत्री डाॅ. आशीष कुमार शुक्ला, तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु श्री लाल साहब यादव को सर्वसम्मति से चुना गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डाॅ. मनोज वत्स ने कहा कि शिक्षक हित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। शिक्षको की कोई भी समस्या महाविद्यालय/विश्वविद्यालय एवं शासन स्तर पर रहेगी तो उसके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। जिससे शिक्षको का अहित न हो। महाविद्यालय में शिक्षको से संबंधित समस्त समस्याओ का तुरन्त दूर कराया जायेगा।
डाॅ. श्याम सुन्दर उपाध्याय ने कहा कि समस्त सहयोगी शिक्षको को साथ लेकर चलना ही हमारी प्राथमिकता होगी, जिससे हम सभी शिक्षक मिल जुलकर आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ. आर.पी. ओझा तथा संचालन डाॅ. अभय प्रताप सिंह (पूर्व महामंत्री) ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियो को बधाई दिया।
इस अवसर पर डाॅ. मयानन्द उपाध्याय, डाॅ. अवधेश द्विवेदी, डाॅ. विजय बहादुर यादव, डाॅ. निशीथ कुमार सिंह, विष्णु मौर्य, अनिल मौर्य, डाॅ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डाॅ. नीता सिंह, डाॅ. अनीता सिंह, डाॅ. अनामिका सिंह, डाॅ. सुधा सिंह, सुधाकर शुक्ला, संजय कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक, सुधाकर मौर्य लेखाकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!