Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। डॉ.अमित यादव श्री वासुदेव फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, शुभचिंतकों ने दिया बधाई।

जौनपुर। डॉ.अमित यादव श्री वासुदेव फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत, शुभचिंतकों ने दिया बधाई।

जौनपुर (2 अगस्त)। जिले के अहमद खां मंडी सुंदरनगर कॉलोनी निवासी युवा सपा नेता डॉ.अमित कुमार यादव को श्री वासुदेव फाउंडेशन ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। ऐसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपे जाने पर जनपद में सपा कार्यकर्ताओं समेत उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जैसे ही श्री यादव के मनोनयन की खबर जनपद में आई है परिजनों व मित्रों ने डॉ. यादव को बधाई देते हुए सभी ने एनजीओ के निर्णय की सराहना की है। लोगों ने कहा कि श्री यादव से फाउंडेशन का मान सम्मान बढ़ता रहेगा। उनका मनोनय प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष /संस्थापक अरविंद यादव के आदेश एवं महासचिव विनोद यादव के अनुमोदन पर किया। उनके मनोनयन पर विकास सभासद,अमित यादव जिलाध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मीकांत यादव जिलाध्यक्ष, राजन यादव प्रदेश सचिव बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!