जौनपुर (1 अगस्त)। सिकरारा थाना क्षेत्र के मचकाही गांव में घर पर खेलते समय एक बालक को सर्प ने डस लिया। सर्प काटने की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजन बालक को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया। जहा पर बालक की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मचकाही गांव निवासी सुनील कुमार 12 वर्ष पुत्र छोटे लाल गुरुवार सुबह घर के पास खेल रहा था। इसी बीच एक विषैले सर्प ने डस लिया। बालक थोड़ी देर में अचेत हो गया। सर्प काटने की जानकारी होते ही परिजन उन्हें सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया। जहां पर बालक की हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।