जौनपुर (31 जुलाई)। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के खैरुदीनपुर गांव निवासी आलोक कुमार 45 पुत्र राममिलन व रोहित यादव 25 पुत्र ध्रुव कुमार यादव बीती देर रात बाइक से घर जा रहे थे कि फैजाबाद रोड स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है।