Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बालिका सुरक्षा अभियान में सिखाए गये आत्मरक्षा के गुर, सेण्ट जेवियर्स में दिया गया सुरक्षा ट्रिक

जौनपुर। बालिका सुरक्षा अभियान में सिखाए गये आत्मरक्षा के गुर, सेण्ट जेवियर्स में दिया गया सुरक्षा ट्रिक

जौनपुर (30 जुलाई)। शाहगंज में बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे आत्म सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार सेण्ट जेवियर्स स्कूल में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गए। छात्राओं का आह्वान किया गया की समस्याओं से घबराने की जरूरत नहीं। बल्कि निर्भीक होकर और डटकर मुकाबला करें। समय से हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी।


पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर महिला हेल्पलाइन की प्रिति गुप्ता, सब इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कन्याभूर्ण हत्या, बाल विवाह, लैंगिक अनुपात, समाज मेंं व्याप्त कुप्रथा आदि पर रोक लगाने हेतु समेत कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तार से बताया।

कहा कि बालिकाओं को अपने संबंधित अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए। शासन की तरफ से तमाम तरह के हेल्पलाइन हैं। जिसका आप सभी विषम परिस्थितियों में उपयोग कर सकती हैं। महिला पावर लाइन 1090, 1098, डायल 100 एवं 181,एंटी रोमियो के बारे में जानकारी दिया। उप निरीक्षक प्रियंका सिंह ने कहा कि घर से स्कूल जाते समय रास्ते में कोई अमर्यादित घटना, असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ अथवा दु‌र्व्यवहार किया जाता है तो इसकी सूचना महिला पुलिस हेल्प लाइन 1090 पर दें। पुलिस शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखेगी। आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। कोई भी समस्या होने पर पुलिस को जानकारी दें। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक हिमांशु झा, प्रधानाध्यापक कृष्ण प्रताप सिंह, आराधना सिंह, सुमन गुप्ता, रानी ठाकुर, नमिता, रेनू, सन्जू, शालिनी आदि अध्यापक मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!