Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। अपराध निरोधक समिति उत्तर प्रदेश ने जिला जेल का किया निरीक्षण मिला सब ठीक-ठाक

जौनपुर। अपराध निरोधक समिति उत्तर प्रदेश ने जिला जेल का किया निरीक्षण मिला सब ठीक-ठाक

जौनपुर(28 जुलाई) । उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा के दिशा निर्देशन में संजय श्रीवास्तव मंडल सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक वाराणसी मंडल उत्तर प्रदेश समिति के सदस्यों द्वारा जेल का रविवार को दोपहर निरीक्षण किया गया। दो घंटे चले निरीक्षण के उपरांत कुछ छोटी मोटी चीजो को छोड़ दिया जाए तो सभी चीजें सामान्य पाई गई। महिला कैदियों की संख्या 78 है और बच्चों की संख्या 14 है महिला कैदियों से बात करने पर यह मालूम हुआ कि ज्यादातर महिलाएं दहेज उत्पीड़न में बंद है हालांकि जेल की रसोई और दीवार सन 2011 के बाद से अबतक नहीं बन पाई है। सूत्रों के अनुसार जेल का 30 CCTV कैमरा लगा है जिसमें ज्यादातर कैमरे वर्किंग में नहीं है, जेल में कैदियों की संख्या 320 के सापेक्ष 1179 है जो तीगुनी से ज्यादा है जेल के अंदर अस्पताल की क्षमता 20 बेड की है जिसमें एक कैंसर और 1 HIV पीड़ित मिला। समिति के सदस्यों द्वारा अस्पताल में भर्ती कुछ कैदियों से बात की गई उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को और ठीक करने की बात कहीं। अस्पताल की व्यवस्था डॉक्टर रवि राज द्वारा देखी जा रही है वहीं कैदियों के खानपान की व्यवस्था का जायजा लिया गया जेलर द्वारा बताया गया कि जेल में अनिरुद्ध कैदियों द्वारा ही भोजन बनाया जाता है। बैरक नंबर 10A और 10B में जांच के उपरांत कैदियों की संख्या क्रमशः 78 और 84 मिली जो अधिकतर सोते हुए पाए गए जबकि जेल में कर्मी 58 के सापेक्ष 37 ही हैं। जेलर ने बताया कि कैदियों की संख्या क्षमता से अधिक होने से भी व्यवस्था में दिक्कत हो रही हैं। जेल अधीक्षक संजय कुमार सिंह उप जेल अधीक्षक सुशील दत्त मिश्रा ने बताया कि जेल के अंदर आने वाले कैदियों के परिजनों को गहन जांच के बाद ही अंदर कैदियों से मिलने दिया जाता है.
निरीक्षण के उपरांत मंडल सचिव संजय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जेल मैनुअल के अंतर्गत काम करती है जिसके मुख्य संरक्षक राज्यपाल होता है। यह संस्था नारी सुधार, बाल सुधार, जेल में खानपान व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था को देखती है। समय-समय पर यह संस्था जेल का निरीक्षण करके शासन को रिपोर्ट भेजती रहती है निरीक्षण करने में मुख्य रूप से संजय श्रीवास्तव मंडल सचिव जेल प्रवेक्षक वाराणसी मंडल ,कुसुमलता मंडल सचिव महिला कल्याण ,अभिषेक कुमार सिंह, मयंक सिंह,रणविजय सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव लाल साहब, ललित मोहन, रवि कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, अजय आनंद, प्रतीक श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!