Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। जफराबाद के किर्तापुर गांव में रास्ते को लेकर महिलाओं ने जमकर किया बवाल, 28 पाबंद

जौनपुर। जफराबाद के किर्तापुर गांव में रास्ते को लेकर महिलाओं ने जमकर किया बवाल, 28 पाबंद

जौनपुर (23 जुलाई)।  जफराबाद थाना क्षेत्र के किर्तापुर गांव में मंगलवार की सुबह सड़क चौड़ीकरण के विवाद में महिलाओं ने एक व्यक्ति के निर्माण कार्य को तथा मड़हा को गिरा कर ध्वस्त कर दिया।

और मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की सूचना पर जफराबाद पुलिस को मिली तो एसओ महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर उग्र महिलाओं को पीछे खदेड़ने में पुलिस की हालत पंचर हो गई। किसी तरह महिलाएं काबू में आई। उसके बाद उपद्रव करने वालों को हिरासत में ले लिया गया मौके से दोनों पक्षों से 28 लोगों को हिरासत में लाकर चालान कर दिया गया।

किर्तापुर के ठाकुरद्वारा गांव में अनुसूचित बस्ती में जाने के लिए पूर्व में बने दो मीटर चौड़े खड़ंजा मार्ग का 200 मीटर लंबाई में एक मीटर और चौड़ीकरण होना था। रास्ते में संतोष उर्फ तूफानी गिरि का घर पड़ता है। उन्होंने सोमवार को सड़क चौड़ीकरण होने से पूर्व दो मीटर चौड़ी सड़क के बाद बाउंड्री का निर्माण शुरू करा दिया था। अनुसूचित बस्ती के लोगों की सूचना पर आई यूपी-100 पुलिस ने निर्माण कार्य रोककर मामले के निस्तारण के लिए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया। मंगलवार की सुबह संतोष व अनुसूचित बस्ती के लोगों के बीच चौड़ीकरण को लेकर फिर विवाद होने लगा। अनुसूचित बस्ती की दर्जनों महिलाएं मौके पर पहुंच गई। उन्होंने निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। पूर्व में रखे हुए मड़हे को भी ढहा दिया। सड़क किनारे लगे पौधों को भी काटकर नष्ट कर दिया।

मौके पर महिला कांस्टेबलों व पुलिस जवानों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष को उग्र महिलाओं को काबू करने ने पसीने छूट गए। महिला पुलिसकर्मियों ने उपद्रव कर रही महिलाओं को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मधुप कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से दो जबकि दूसरे पक्ष से कुल 26 महिलाओं का चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!