Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। पिता ने अपने ही लड़की व नाती को बेचा, मानव तस्करी को लेकर केराकत पुलिस जांच में जुटी।

जौनपुर। पिता ने अपने ही लड़की व नाती को बेचा, मानव तस्करी को लेकर केराकत पुलिस जांच में जुटी।

जौनपुर(21जुलाई)। केराकत तहसील क्षेत्र के बड़नपुर ग्राम में दामाद ने अपने ससुर पर ही मानव तस्करी करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया है। मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र हरिजन पर उसके ही दामाद कलकत्ता निवासी चंचल कुमार ने अपनी पत्नी प्रियंका व बच्चे छोटू को बेचने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। सूत्र बताते है कि दामाद चंचल की मौसी का घर महेंद्र राम के बगल में था। अपने मौसी के घर चंचल हमेशा कोलकाता से आया जाया करता था। इसी दरमियान महेंद्र की पुत्री प्रियंका से उसका प्रेम संबंध जुड़ गया प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने भाग कर शादी कर ली। और कोलकाता रहने लगे। शादी के एक साल बाद उसे एक लड़का भी हुआ। दो साल बीत जाने के बाद लड़की के पिता महेंद्र के मन में अपने अपमान का बदला धधका, सबक सिखाने का मन में ख्याल आया तो चंचल व प्रियंका को दिल्ली में फ्लैट दिलाने के नाम पर केराकत बुलाया और दो दिन बाद चंचल को मारपीट कर घर से भगा दिया। और मुंबई में डेढ़ लाख रुपए लेकर किसी और से अपनी बेटी की शादी करा दी। चंचल ने इसकी सूचना पाते ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!