जौनपुर(14जुलाई) बक्शा थाना क्षेत्र के तड़सरा गाँव में रविवार शाम गाँव के पोखरे में नहाने गए तीन नाबालिक बच्चों की डूबकर मौत हो गई। धान की रोपाई करने गए परिजनों ने घर पहुँच बच्चों की खोजबीन शुरू की तो पोखरे किनारे कपड़ा मिलने पर लोग किसी अनहोनी की आशंका से पोखरे में खोजबीन की तो शव मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुँचती परिजन शव लेकर घर चले गए।
उक्त गाँव निवासी राजेश बनवासी, बिन्दू बनवासी एवं सुरेश बनवासी के परिजन गाँव में धान की रोपाई करने के लिए गए थे। घर पर सिर्फ बच्चे थे। शाम छह बजे परिजन घर पहुँचे तो राजेश का सात वर्षीय पुत्र सोनू बिन्दू का छः वर्षीय पुत्र आकाश तथा सुरेश का सात वर्षीय पुत्र सोहित घर पर नही थे। परिजन चारों तरफ खोजबीन करते हुए गाँव में ग्राम समाज के खुदे पोखरे की तरफ चले गए तो देखा कि उक्त बच्चों का कपड़ा तालाब के किनारे रखा गया था। नहाने की शंका पर तालाब में खोजबीन शुरू की तो तीनों का शव मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।
Home / Latest / जौनपुर। पोखरे में डूबकर तीन बालकों की मौत, परिजनों ने देर शाम निकाला शव, घर में कोहराम