Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बरसठी में स्कूल चलो जागरूकता की रैली निकाली गई।

जौनपुर। बरसठी में स्कूल चलो जागरूकता की रैली निकाली गई।

जौनपुर(13 जुलाई)। बरसठी ब्लाक के हरद्वारी इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर न्याय पंचायत स्तर पर स्कूल चलो अभियान की रैली प्रधानध्यापक अतहर अली व सोमेन्द्र त्रिपाठी की देखरेख में निकाली गई।रैली को एनपीआरसी सुभाष चन्द्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली हरद्वारी स्कूल से निकलकर गांव होते हुए कोहड़ा, शेखनपुर,गांव में गयी।बच्चे रैली में नारा लगाते चल रहे थे।रैली के माध्यम से शिक्षकों व बच्चों ने अभिभावकों को अपने बच्चो को स्कूल भेजने व बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर न्याय पंचायत के सभी शिक्षक अतहर अली,सोमेन्द्र त्रिपाठी,अजय कुमार सिंह,अनुज त्रिपाठी,चन्द्र प्रकाश,विनय शुक्ला,विनोद कुमार यादव,सन्तोष दुबे रागिनी वर्मा,राजेश उपाध्याय, सुभाष चन्द्र वर्मा,अजय कुमार, रेखा त्रिपाठी,विनोद कुमार यादव द्वितीय,पूनम यादव,यशवन्त सिंह सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!