बिहारराज्य

रेवेन्यू गैप के चलते झारखंड में बिजली दरें 50% तक बढ़ सकती हैं

रांची
झारखंड में बिजली ग्राहकों को बड़ा झटका लगने वाला है। यहां बिजली की दर 50% तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जेबीवीएनएल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) बढ़ोतरी का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को दे सकता है। इसके लिए आगामी वित्तीय वर्ष का टैरिफ पिटिशन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे अंतिम रूप देकर नियामक आयोग के समक्ष दाखिल किया जाएगा।
क्या है वजह

जानकारी के अनुसार, बिजली वितरण निगम का सालाना रेवेन्यू गैप करीब 19 हजार करोड़ रुपये है। बिजली खरीद-बिक्री के अंतर के अलावा स्थापना खर्च, नई योजनाओं के क्रियान्वयन और वितरण संसाधनों के विकास पर होने वाले खर्च इस गैप की प्रमुख वजह हैं। वित्तीय अंतर को पाटने के लिए जेबीवीएनएल बिजली दर में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

टैरिफ पिटिशन तैयार करने की चल रही प्रक्रिया
झारखंड बिजली वितरण निगम ने 19 हजार करोड़ का अनुमान है। पिछले टैरिफ पिटिशन में निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, जबकि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने केवल 6.12 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी थी। नई दर एक अप्रैल 2026 से लागू की गई थी। उपभोक्ताओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ और निगम के वित्तीय जरूरतों को आंकलन करने के बाद नियामक आयोग नई दरों पर अंतिम फैसला लेगा।

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ने दी उड़ान
झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए उसे शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को उड़ान दी है। इस योजना में 15 लाख तक का ऋण छात्र-छात्राओं को मिलता है। सरकार ने इसमें भी संशोधन किया है और 5 प्रतिशत मार्जिन मनी को खत्म कर दिया है। योजना के तहत छात्रों पर वित्तीय बोझ कम करने को 15 लाख तक के सभी ऋण पर पांच प्रतिशत मार्जिन मनी को समाप्त कर दिया है।

झारखंड सरकार ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में संशोधन कर आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बड़ी राहत दी है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की बाधाओं को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी, नालंदा यूनिवर्सिटी, इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी, केंद्रीय विवि को भी योजना के दायरे में शामिल किया है। इससे इन राष्ट्रीय संस्थानों में पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं की पहुंच आसान होगी। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत अबतक 3,434 विद्यार्थियों को 291 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है।

शहरी लोगों के लिए ईज ऑफ लिविंग फोकस
हेमंत सोरेन सरकार ने दो साल में शहरी क्षेत्रों के समेकित विकास और नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ईज ऑफ लिविंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई प्रयास किए हैं। इन प्रयासों में शहरी आधारभूत संरचना, जलापूर्ति, आवास, आजीविका और नगरपालिका कानूनों के क्षेत्र में उठाए गए कदम प्रमुख हैं। उपभोग अधिभार, मार्ग कर, जल कार्य, विज्ञापन, ट्रेड लाइसेंस, फायर टैक्स और सड़क-मोहल्लों के नामकरण से जुड़े नियम प्रक्रियाधीन हैं। इस दौरान 15वें वित्त आयोग के तहत केंद्र से राशि न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया।

Related Articles

Back to top button