जौनपुर (24 जून)। कोतवाली थाना क्षेत्र के मल्लूपुर पतौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों से कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव के अशोक यादव और साधो यादव के बिना जमीन का पुराना विवाद है। सबेरे नाद रखने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से 32 वर्षीय अशोक यादव और 40 वर्षीय कंचन यादव जबकि दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय साधो यादव, 20 वर्षीय विजय यादव और 30 वर्षीया सोनी देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायलों को केराकत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां से गम्भीर रूप से घायल अशोक यादव , साधो यादव और विजय यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।