Breaking News
Home / Latest / जौनपुर। बरसठी थाना के ठीक बगल से 70 हजार की जेवरात चोरी, पुलिस रही मस्त

जौनपुर। बरसठी थाना के ठीक बगल से 70 हजार की जेवरात चोरी, पुलिस रही मस्त

जौनपुर(22 जून)। बरसठी पुलिस की नाक के नीचे से दिन दहाड़े शुक्रवार दोपहर मे चोरों ने बुधिराम सरोज के घर का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रूपये कीमत का गहना व अन्य सामान उठा ले गये।सबसे बड़ी बात की थाने के ठीक बगल,कहे तो एकदम थाना परिसर से इतनी बड़ी घटना हो गयी पुलिस को भनक तक नही लगी।
रामधनी सरोज की बरसठी थाने से चन्द कदम दूरी पर एक कमरा बनाकर रहता है।शुक्रवार सुबह 10 बजे वह घर मे ताला बन्द कर अपनी लड़की को उसके ससुराल भदोही जिले के मोढ़ गांव पहुँचाने गया था।दोपहर में वापस घर आया तो देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है।उसने घर के अन्दर जा कर देखा तो वहाँ रखी पेटी भी खुली थी और सामान गायब था।उसने बताया कि पेटी में गहना रखा था जो चोर तोड़कर उठा ले गये।जिसमे सोने का मांगटीका, नथिया,5 सौ ग्राम चांदी की करधन,पायल आदि रखा था जिसे चोर ताला तोड़कर उठा ले गये।चोरी गये सामान की कीमत करीब 70 हजार रूपये बतायी जा रही है।पुलिस की नाक के नीचे से दिन दहाड़े इतनी बड़ी घटना होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।इस समय बरसठी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलन्द होने से चोरी व लूट की घटनाएं बढ़ गयी है।पुलिस एक भी चोरी का खुलासा करने में नाकाम है।अभी हाल में ही महमूदपुर (पदुमपुर) गांव में चोरों ने महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर 4 लाख के जेवरात लूट ले गए थे।अभी तक पुलिस उन लुटेरों को पता भी नही लगा सकी थी कि थाने से सटे घर मे दिन दहाड़े ताला तोड़कर चोरी कर लेना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!