जौनपुर (2जून)। जफराबाद क्षेत्र के मातापुर में स्थित फ्रेजर इंग्लिश मीडियम स्कूल की भूमि तथा संपत्ति पर फर्जी कागजात तैयार कर अवैध तरीके से कब्जा करने वाले दो ज्ञात तथा कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध जफराबाद थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
मातापुर में स्थिय फ्रेजर इंग्लिश मीडियम स्कूल जिसकी भूमि तथा संपत्ति चर्च आफ इंडिया ट्रस्ट लखनऊ डायसेशन ट्रस्ट एसोसिएशन लखनऊ के नाम पर है। स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जा करने की नियत से फर्जी कागजात तैयार कर कुछ लोग अवैध तरीके से कब्जा कर रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर कुछ दिन पूर्व लखनऊ डायसिस ट्रस्ट एसोसिएशन के डायरेक्टर पौल जोनिया निवासी वाराणसी ने जफराबाद थाने पर अवैध तरीके से भूमि कब्जा करने वालो के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। फर्जी तरीके से एक कोचिंग संस्था को कोचिंग चलाने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल के भवन को दे देने का आरोप लगाया गया। डायरेक्टर ने प्रार्थना पत्र में दो लोगों के खिलाफ नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोप लगाया। प्रार्थना पत्र के आधार पर जफराबाद थानाध्यक्ष मधुप कुमार सिंह ने मामले की छानबीन कर लगाए गए आरोपो के सत्यता के आधार पर पीटर बलदेव निवासी इलाहाबाद तथा सुनील कुमार निवासी लाइन बाजार फ्रेजर कम्पाउंड स्कूल जौनपुर तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
Home / Latest / जौनपुर। फर्जीवाड़ा करके अवैध कब्जा करने वालों दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विवेचना शुरू